32.9 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

रुद्रपुर में जहरीली गैस रिसने से हड़कंप, SDM समेत 34 लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में आईसीयू फुल

देहरादून 30 Aug. (Rns) : उत्तराखंड से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में मंगलवार सुबह ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में कबाड़ी की दुकान में रखे गैस सिलेंडर से जहरीली गैस का रिसाव हो गया। गैस की चपेट में आकर कई लोग बेहोश हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम, सीओ, फायर ब्रिगेड की टीम, स्थानीय पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

गैस रिसाव की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम भी गैस की चपेट में आ गई। इस दौरान किच्छा क्षेत्र के उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव व एसडीआरएफ के करीब आठ जवानों की भी तबीयत खराब हो गई।

गैस का रिसाव होने से वहां आस-पास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। साथ ही उल्टी होने की समस्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इससे लोगों में वहां दहशत का माहौल बन गया।

बेहोश हुए करीब 34 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां जिला अस्पताल का आईसीयू वार्ड भी फुल हो गया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, युगल किशोर पंत व एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी अस्पताल में बेहोश मरीजों का हाल जानने पहुंचे। गैस रिसाव होने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रांजिट कैंप से कबाड़ के गोदाम हटाने की मांग की। इसे लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

अन्य ख़बरें

रांची संघ कार्यालय हमले में विदेशी कनेक्शन के संकेत, आरोपियों में एक लंबे समय तक दुबई में रहा

Newsdesk

खबर पांच

Newsdesk

टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित, कहा-प्रोसीजर और इमरजेंसी पावर के इस्तेमाल की होगी समीक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading