25.7 C
Jabalpur
July 8, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

स्पाइसजेट के विमान का हवाईअड्डे पर टायर फटा, यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली 30 Aug. (Rns)  । स्पाइसजेट के दिल्ली-मुंबई के एक विमान में सोमवार को हवाईअड्डे पर उतरते समय टायर फट गया। हालांकि, किसी भी यात्री या चालक दल के सदस्य को चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित उतर गए। एयरलाइन ने कहा कि उसके एक विमान का टायर मुंबई में हवाईअड्डे पर उतरने के बाद खराब पाया गया।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि विमान रनवे पर सुरक्षित उतर गया।

लैंडिंग पर रनवे खाली करने के बाद एक टायर खराब पाया गया।

एक प्रवक्ता ने कहा कि एटीसी की सलाह के अनुसार विमान को निर्धारित जगह खड़ा किया गया था।

प्रवक्ता ने कहा कि कैप्टन को लैंडिंग के दौरान कोई असामान्यता महसूस नहीं हुई और सभी यात्री सामान्य रूप से उतरे।

अन्य ख़बरें

केंद्र 14 जुलाई से जारी करेगी देश का पहला ‘इंडेक्स ऑफ सर्विसेज प्रोडक्शन’, सेवा क्षेत्र की मासिक गतिविधियों पर मिलेगी सटीक जानकारी

Newsdesk

तेलंगाना में ‘डिजिटल गवर्नेंस’ को मजबूत करने के लिए समिति गठित

Newsdesk

महाराष्ट्र को नर्मदा नदी से 10 टीएमसी पानी मिलेगा: सीएम देवेंद्र फडणवीस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading