24 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
खेल

बेलग्रेड में विश्व महिला कुश्ती के लिये भारतीय टीम फाइनल




लखनऊ ,30 अगस्त । सरबिया के बेलग्रेड में 10 से 18 सितम्बर के बीच खेली जाने वाली विश्व महिला कुश्ती चैंपियनशिप के लिये भारतीय टीम का चयन किया गया।
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केन्द्र के कुश्ती हाल में विश्व चैंपियनशिप के लिये भारतीय टीम की चयन प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण सिंह के नेतृत्व में हुआ जिसमें हरियाणा और आरएसबीपी की खिलाडिय़ों का दबदबा रहा।
पचास किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की अंकुश,53 किग्रा में आरएसबीपी के विनेश, 55 किग्रा भारवर्ग में दिल्ली की सुषमा शौकीन , 57 किग्रा वर्ग में आरएसबीपी की सरिता का चयन हुआ जबकि 59 किग्रा भारवर्ग में हरियाणा की मानसी, 62 किग्रा में हरियाणा की सोनम,65 किग्रा के हरियाणा की शैफाली, 68 किग्रा में आरएसबीपी की निशा, 72 किग्रा के हरियाणा की रितिका और 76 किग्रा में हरियाणा की प्रियंका ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिये अपना टिकट पक्का कर लिया।
इस अवसर पर साई लखनऊ के कार्यकारी निदेशक संजय सारस्वत मौजूद थे।

अन्य ख़बरें

हॉकी के जादूगर ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सीएम योगी सहित कई मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Newsdesk

एशियन गेम्स में पदक का रंग बदलना चाहती हूं: सीमा कालीरमन

Newsdesk

हॉकी इंडिया ने महिला हॉकी टीम के लिए 50 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading