23 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

अमेरिका में 18 हजार से ज्यादा मंकीपॉक्स के आए मामले

लॉस एंजेल्स ,30 अगस्त । अमेरिका में 18 हजार से अधिक मंकीपॉक्स के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। अमेरिकी केंद्र रोग नियंत्रण और रोकथाम (सीडीसी) ने मंगलवार को अपने नवीनतम आंकड़ों में यह जानकारी दी है।
सीडीसी आंकड़ों के मुताबिक रविवार तक देशभर में मंकीपॉक्स के कुल 18,100 मामले सामने आए थे। जिसमें से न्यूयॉर्क में 3124 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद कैलिफोरनिया में 3291 और फ्लोरिडा में 1739 मामले सामने आ चुके हैं। अभी तक अमेरिका में दुनिया में सबसे ज्यादा मंकीपॉक्स के मामले सामने आये हैं।
सीडीसी के निदेशक रोशेल वालेंस्की ने कहा हालांकि मंकीपॉक्स के मामले में अमेरिका में अभी भी राष्ट्रीय स्तर पर मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन इस वायरस के प्रसार की गति अब धीमी पडऩे लगी है।

अन्य ख़बरें

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

भारत-यूएई ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए रक्षा, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading