August 19, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

जौनपुर: प्रधान के भाई को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक

जौनपुर 01 Sep. (Rns): उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र सरोखनपुर गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एक मोबाइल फोन दुकानदार को सामान खरीदने पर पैसा मांगने की वजह से गोली मार दी। बदमाशों की गोली का शिकार व्यक्ति गांव के प्रधान चंदन कुमार त्रिपाठी का भाई है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कल देर रात हुयी इस वारदात में घायल दुकानदार को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया। अधिक रक्तस्राव होने के कारण चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार जिले में बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर बाजार स्थित शरद त्रिपाठी की मोबाइल फोन की दुकान है। बुधवार रात लगभग 09:30 बजे बाइक सवार कुछ लोग आये और अपने मोबाइल फोन में स्क्रीन गार्ड लगवा कर बिना पैसा दिए जाने लगे। दुकानदार ने पैसा मांगा तो वह लोग दुकानदार को गाली गलौज देते हुए गोली मार दी। हौसला बुलंद बदमाश दुकानदार को गोली मारकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। घायल व्यक्ति को आनन फानन में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सक द्वारा बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया।

अन्य ख़बरें

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

Newsdesk

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार, एसटीपी टेंडर घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading