33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

सोना 434 और चांदी 1010 रुपये हुई सस्ती

मुंबई ,02 सितंबर । वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत से डॉलर में जारी तेजी के दबाव में विदेशी बाजारों में कीमती धातुओं में आई गिरावट से घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 434 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1010 रुपये प्रति किलोग्राम गिर गई।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.75 प्रतिशत टूटकर 1697.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसी तरह अमेरिका सोना वायदा 1.03 प्रतिशत की गिरावट लेकर 1695.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस दौरान चांदी हाजिर 1.34 प्रतिशत लुढ़ककर 17.73 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
विदेशी बाजारों की गिरावट का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में देखा गया। इस दौरान सोना 434 रुपये टूटकर 49980 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 530 रुपये गिरकर 49990 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही। इसी तरह चांदी 1010 रुपये सस्ती होकर होकर 51551 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 986 रुपये गिरकर 52873 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

अन्य ख़बरें

भारत की न्यूक्लियर एनर्जी योजना मध्य एशिया के साथ करीबी संबंधों के लिए अहम

Newsdesk

पिछले 4 दिनों में करीब 1.80 करोड़ एलपीजी सिलेंडर किए गए वितरित, देश भर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: सरकार

Newsdesk

पश्चिम एशिया में तनाव का असर! अप्रैल में घरेलू हवाई यात्री यातायात 2 प्रतिशत घटा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading