21.9 C
Jabalpur
September 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बिहार में यूपी की तर्ज पर हो मदरसों का सर्वे – केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

पटना ,02 सितंबर (आरएनएस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में मदरसों और मस्जिदों का सर्वे कराने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी मदरसों और मस्जिदों की जांच होनी जरूरी है।
अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार में भी खासकर सीमावर्ती इलाकों में भी यूपी की तर्ज पर मदरसों और मस्जिदों के सर्वे की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि बिहार की सीमा जो नेपाल से जुड़ा हो, बंगलादेश की सीमा हो या बंगाल से जुड़ी सीमा हो सभी जगह मदरसों और मस्जिदों की जांच होनी चाहिए।
इस बात की जांच होनी चाहिए कि इन मदरसों और मस्जिदों में कौन लोग रह रहे हैं और क्या कर रहे हैं। रहने वाले लोग भारत के खिलाफ हैं या भारत के पक्ष में हैं।
उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मदरसों का सर्वे कराने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि मदरसों के सर्वे से कुछ लोगों खासकर ओवैसी जैसे लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। लेकिन, उनके पेट में दर्द होने की जरुरत नहीं है, वहां के मुख्यमंत्री चाहते हैं कि मुसलमानों को अच्छी शिक्षा मिले।
उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे लोगों को डर है कि कहीं ये न पता चल जाए कि कौन बंगलादेशी है और कौन रोहिंग्या हैं।

अन्य ख़बरें

संभल जामा मस्जिद सर्वे मामला: सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, मस्जिद समिति की याचिका पर सुनवाई पूरी

Newsdesk

देशव्यापी बैंक हड़ताल के बीच एसबीआई का बड़ा फैसला, 28 से 30 सितंबर तक सभी एटीएम ट्रांजैक्शन होंगे मुफ्त

Newsdesk

दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश: एआई मॉर्फ तस्वीरें 24 घंटे में हटाए मेटा, पीड़िता को पुलिस सुरक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading