23.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

द कपिल शर्मा शो के नये सीजन में होगी सृष्टि रोडे की एंट्री?

द कपिल शर्मा शो का नया सीजन 10 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। हाल ही में निर्माताओं ने एक प्रोमो के जरिए इसकी घोषणा की है। प्रोमो में जहां कपिल का मजाकिया अंदाज फिर से दिखाई दिया, वहीं शो में उनके साथी भी अपने अंदाज में नजर आए। हालांकि, इसमें कई नए चेहरे भी नजर आए। इनमें से जिस हस्ती ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह हैं सृष्टि रोडे। आइए, जानते हैं, कौन हैं यह अभिनेत्री। सृष्टि सबसे पहले 2008 के हॉरर शो श्श्श्… फिर कोई है में नजर आई थीं। इस शो से उन्हें भले ही ज्यादा लोकप्रियता न मिली हो, लेकिन इसके जरिए उन्होंने निर्माताओं का ध्यान खींचा और उन्हें अन्य काम मिलने लगे। इसके बाद वह बैरी पिया (2009) ये इश्क हाय (2010’1) और छोटी बहू जैसे शो में नजर आईं। सीरियल सरस्वतीचंद्र में अनुष्का के किरदार के लिए उन्हें खूब सराहना मिली। सृष्टि ने 2018 में सलमान के शो बिग बॉस 12 में हिस्सा लेकर अपनी एक नई पहचान बनाई थी। शो में वह करीब 70 दिनों तक रही थीं। इसके बाद वह भाग्य लक्ष्मी अभिनेता रोहित सुचांती के साथ रिश्ते के लिए भी चर्चा में रहीं। हालांकि, दोनों इस रिलेशनशिप का खंडन करते रहे। टीवी शो के अलावा सृष्टि कुछ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। 2019 में उन्हें जी म्यूजिक के वीडियो स्ट्रॉबेरी वरगा में पसंद किया गया। बिग बॉस 12 के बाद सृष्टी ने एक फिल्म भी साइन की है। इस फिल्म का नाम गबरू गैंग है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म अभी पोस्ट प्रोडक्शन के स्तर पर है। फिल्म के बारे में कहा जाता है कि यह अपने तरह की अलग फिल्म है जो पतंगबाजी पर आधारित है। फिल्म के जरिए दर्शकों को अच्छा सिनेमा देखने को मिलेगा जिसमें कई तरह की भावनाएं और संदेश शामिल होंगे। फिल्म का निर्देशन समीर खान कर रहे हैं। द कपिल शर्मा शो के जरिए सृष्टि लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं। वह करीब चार साल से पर्दे पर दिखाई नहीं दी थीं। इन चार सालों के बारे में सृष्टि ने कहा कि इस दौरान उन्होंने बहुत कुछ सीखा। सबसे ज्यादा उन्हें यह समझ आया कि सेहत पर ध्यान देना कितना जरूरी होता है। 2021 में सृष्टि का एक ऑपरेशन हुआ था, इसके बाद उन्हें फ्रैक्चर भी हो गया। द कपिल शर्मा शो में सृष्टि रोडे के अलावा इश्तियाक, सिद्धार्थ सागर, मस्की श्रीकांत, गौरव दुबे जैसे नए चेहरे नजर आएंगे। पुराने कलाकारों की बात करें तो इस बार कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आएंगे। भारती सिंह भी पहले की तरह सक्रिय नहीं होंगी।

अन्य ख़बरें

एक्टिंग में डार्क साइड को अपनाना सबसे खास है, किरदार निभाना आसान नहीं: मनोज बाजपेयी

Newsdesk

‘आजा गुफाओं में आ’  के बारे में रवीना टंडन ने दूर की गलतफहमी, बोलीं- इसे हॉरर फॉर्मेट देना गलत

Newsdesk

चार नामी डायरेक्टर, चाहत के चार रंग और एक ऐसी एंथोलॉजी जो बांधकर रखे !

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading