32.7 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

अपहरण के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

सतना 05 Sep. (Rns): मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक छात्रा को अपहरण करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 30 अगस्त की सुबह कोचिंग के लिये जा रही 15 वर्षिय छात्रा को आरोपी पवन कुशवाहा के साथी आदित्य कुशवाहा व अजय कुशवाहा ने अपहरण कर एक सुनसान जगह पर ले गये जहां आरोपी पवन अपने एक अन्य साथी शुभम के साथ था। बताया गया कि आरोपी पवन ने पीड़िता की मांग में सिदूर भरने का वीडियो भी बनाया था।

पुलिस के अनुसार इस मामले में 2 सितंबर को पीडि़त किशोरी ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। कल पुलिस ने सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अन्य ख़बरें

असम सरकार की बड़ी पहल, चाय बागान छात्रों के लिए मुफ्त परिवहन सेवा शुरू

Newsdesk

पीएम मोदी का 12 साल का कार्यकाल गरीब कल्याण और सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक: भाजपा नेता

Newsdesk

विक्रम भट्ट ने पीएम मोदी की नेतृत्व शैली को सराहा, बोले- देश में जगाया आत्मविश्वास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading