September 16, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

7 रुपये से 7000 के पार पहुंचा यह शेयर, 1 लाख रुपये लगाने वाले बन गए करोड़पति

नई दिल्ली ,05 सितंबर । बजाज ग्रुप की एक कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाने वाले निवेशक कुछ ही साल में करोड़पति बन गए हैं। बजाज ग्रुप की यह कंपनी बजाज फाइनेंस है। बजाज फाइनेंस के शेयर पिछले कुछ साल में 7 रुपये से बढ़कर 7000 के पार पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में 100000 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया है। बजाज फाइनेंस के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 8043.50 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 5235.60 रुपये है।
बजाज फाइनेंस के शेयरों ने 1 लाख रुपये के बनाए 10 करोड़ से ज्यादा
बजाज फाइनेंस के शेयर 12 दिसंबर 2008 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (क्चस्श्व) में 6.99 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 5 सितंबर 2022 को बीएसई में 7223.85 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों ने पिछले 15 साल से कम में निवेशकों को 100000 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 12 दिसंबर 2008 को बजाज फाइनेंस के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 10.3 करोड़ रुपये होता।
10 साल में 103 रुपये से 7000 के पार पहुंचे शेयर
बजाज फाइनेंस के शेयरों ने पिछले 10 साल में जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 31 अगस्त 2012 को बीएसई में 102.29 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 5 सितंबर 2022 को बीएसई में 7223.85 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 10 साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 70.62 लाख रुपये होता। पिछले 5 साल में बजाज फाइनेंस के शेयरों ने करीब 282 पर्सेंट का रिटर्न लोगों को दिया है।

अन्य ख़बरें

पीएम विश्वकर्मा योजना ने 30 लाख लाभार्थियों के पंजीकरण का लक्ष्य किया हासिल

Newsdesk

यूपीआई पर एमडीआर टैक्स नहीं है, बल्कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने में मदद करेगा: टीवी मोहनदास पई

Newsdesk

एमडीआर से भारत के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम की सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा : आरबीआई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading