30.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

एनीकट पार करते समय खारुन में शिक्षक सहित 3 लोग डूबे

एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी
रायपुर, 05 सितंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे धरसींवा थानाक्षेत्र इलाके से एक दु:खद खबर प्रकाश में आ रही है। यहां शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक समेत उनके परिवार के दो लोग नदी के तेज बहाव में बह गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार धरसींवा के रहने वाले लखनलाल बंजारे अपने बेटे हरजीत और शेखर के साथ मुर्रा गांव में खारुन नदी पर बने एनीकट को पार कर रहे थे।
तभी एनीकट के ऊपर से पानी का बहाव तेज था उसके बावजूद भी तीनों एनीकट पार करने लगे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे पानी में बह गए। इस दौरान नदी तट पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंची।
चार घंटे बाद भी नहीं चला पता
खारून नदी में इस समय आसपास के क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण पानी का बहाव तेज है। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम ने एसडीआरएफ की टीम को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसडीआरफ के जवानों द्वारा 4 घंटे से भी अधिक वक्त गुजर चुका है। शिक्षक और उनके दो बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया है। एसडीआरफ के जवान नदी में लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

भारत रूस को पछाड़ विदेशी मुद्रा भंडार में दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा

Newsdesk

पीएम मोदी ने जी20 में अफ्रीकी संघ को दिलाई स्थायी सदस्यता, ग्लोबल साउथ को बनाया मुख्य भागीदार : दक्षिण अफ्रीकी पत्रकार

Newsdesk

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन : पर्यटन को कम न आंकें, जीडीपी में बड़ा योगदान- साउथ अफ्रीका टूरिज्म हेड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading