39.4 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

भूल भुलैया 2 पर बनी कॉमिक्स रूह बाबा की भूल भुलैया, कार्तिक ने शेयर किया पोस्टर

इस साल आई फिल्म भूल भुलैया 2 कार्तिक आर्यन के करियर के लिए बेहद अहम साबित हुई। फिल्म की सफलता ने कार्तिक को न सिर्फ दर्शकों का बल्कि फिल्म निर्माताओं का भी चहेता बना दिया है। फिल्म में कार्तिक से साथ कियारा आडवाणी और तब्बू मुख्य भूमिका में नजर आए थे। सिनेमाघरों में सफल होने के बाद अब यह फिल्म बच्चों की कॉमिक्स के रूप में आ गई है। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर इसका पोस्टर शेयर किया। भूल भुलैया 2 की कहानी अब कॉमिक्स के रूप में बच्चों के लिए उपलब्ध है। इस कॉमिक्स का नाम है, रूह बाबा की भूल भुलैया। इस कॉमिक्स के पोस्टर में रूह बाबा बीचोबीच नजर आ रहे हैं। उनके ऊपर फिल्म की मशहूर चुड़ैल मंजूलिका बनी हुई है। पोस्टर के साथ कैप्शन में कार्तिक ने लिखा कि यह कॉमिक्स उनके नन्हें प्रशंसकों को समर्पित है। इसे चर्चित प्रकाशन कंपनी डायमंड कॉमिक्स ने तैयार किया है। डायमंड कॉमिक्स भारत की सबसे लोकप्रिय कॉमिक्स प्रकाशन कंपनी है। यह कंपनी चाचा चौधरी, बिल्लू, पिंकी, मोटू-पतलू जैसे चर्चित कॉमिक किरदार बच्चों के लिए बना चुकी है। भूल भुलैया 2 20 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 230 करोड़ रुपये का रहा। सिनेमाघरों के बाद फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बाज्मी ने किया है। भूल भुलैया 2 2007 की कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया का सीच्ल है। ऑरिजनल फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन के अलावा अमीषा पटेल, परेश रावल और राजपाल दिखे थे। अब फिल्म के तीसरे भाग की भी चर्चा है। फिल्मों की बात करें तो कार्तिक की सत्यप्रेम की कथा इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी दिखेंगी। कार्तिक की फिल्म शहजादा अगले साल वैलेंटाइन्स वीक में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन नजर आएंगी। कार्तिक ने हंसल मेहता की फिल्म कैप्टन इंडिया भी साइन की है। फिलहाल इस फिल्म की रिलीज के बारे में कोई अपडेट नहीं आया है।

अन्य ख़बरें

खुद को चुनने में कभी देर नहीं होती, मनीषा कोइराला ने थाईलैंड ट्रिप की तस्वीरों के साथ दी नई शुरुआत की सीख

Newsdesk

कभी फिल्म इंडस्ट्री छोडऩा चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतमÓ बना करियर का टर्निंग पॉइंट

Newsdesk

फौजी रिलीज डेट अपडेट: प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म दिसंबर 2026 में हो सकती है

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading