27.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

शरद पवार से मिले नीतीश कुमार, बोले, अगर सारा विपक्ष एकजुट होता है, तो ये देश के भले के लिए होगा

नई दिल्ली ,07 सितंबर (आरएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 3 दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हैं। अब इसी कड़ी में नीतीश कुमार ने आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की है।
ये मुलाकात पवार के दिल्ली में 6, जनपथ स्थित आवास पर हुई। शरद पवार से मिलने के बाद नीतीश कुमार ने कहा हमारी मुलाकात अच्छे वातावरण में हुई है। भाजपा कोई काम नहीं कर रही है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा विपक्ष का एकजुट होना जरूरी है। अगर सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होती हैं, तो ये देश के भले के लिए होगा।
नीतीश कुमार इसके पहले राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और सीताराम येचुरी से भी मुलाकात कर चुके हैं। हालांकि नीतीश कुमार का कहना है कि उनके लिए प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनना महत्वपूर्ण नहीं है। विपक्ष के सभी दल एकजुट हो जाएं, ये प्रयास है।
गौरतलब है कि शरद पवार भी इसके पहले विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की कोशिश कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि भाजपा सहयोगी पार्टियों को धीरे धीरे खत्म कर रही है। महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ भी यही किया गया है। यही वजह है कि शरद पवार ने भी सभी पार्टियों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है।
वहीं नीतीश कुमार राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी मुलाकात कर सकते हैं। अगर उनके दिल्ली दौरे को देखा जाए तो साल 2024 के चुनाव के लिए सभी दल एकजुट होते दिख तो रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी और ममता बनर्जी सरीखे दावेदारों के बीच नीतीश की अगुवाई में विपक्षी दल एकजुट हो पाएंगे, ये देखने वाली बात होगी।

अन्य ख़बरें

तुष्टीकरण की राजनीति भारत की एकता और अखंडता के लिए अच्छी नहीं : गौरव वल्लभ

Newsdesk

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

‘हमें हमेशा अच्छे, शुभ और कल्याणकारी विचारों का ही चिंतन करना चाहिए’, पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading