31.1 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

कनाडा में छुरा घोंपने वाले मुख्य संदिग्ध की मौत

ओटावा ,08 सितंबर। कनाडा में चाकू मार कर 10 लोगों की हत्या किये जाने के मामले में मुख्य संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि हमले की घटना के दोनों संदिग्ध अब मर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 120 से अधिक गवाहों के बयान लिये जा चुके हैं। पुलिस ने मीडिया से कहा कि हो सकता है कि हमले का मकसद कभी पता ही नहीं चले।
पुलिस ने मामले की ज्यादा जानकारी न देते हुये कहा कि माइल्स सैंडरसन की गिरफ्तारी के बाद चिकित्सा जटिलताओं के कारण उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी से पहले मृतक संदिग्ध के घायल होने के संकेत मिले थे।
जब उन्हें वाकॉ के पास देखा गया, प्रारंभिक स्थानीय रिपोर्टों में ऐसा संकेत मिला था कि उसे चोट लगी हो सकती है। हमलों के बाद वेल्डन में एक वाहन को तोड़ दिया गया था और ऐसा प्रतीत होता है कि उसने प्राथमिक चिकित्सा किट चुरा ली होगी।
पुलिस ने मामले के घटनाक्रम के तुरंत बाद एक प्रेस वार्ता की लेकिन इस बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि हत्याओं में मदद करने के आरोपी के भाई डेमियन की इस सप्ताह की शुरुआत में कैसे मृत्यु हो गई। उसका शव सोमवार को मिला था और पुलिस का कहना है कि उन्हें संदेह है कि उसके भाई ने उसे मार डाला होगा। पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और इसमे आगे और खुलासा किया जाएगा, साथ ही जनता से मामले से संबंधित जानकारी साझा करना करने का भी आग्रह किया गया।

अन्य ख़बरें

‘भारत के आजीवन मित्र’, पीएम मोदी ने बौद्ध विद्वान रॉबर्ट थर्मन के निधन पर जताया दुख

Newsdesk

ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते पर लगी मुहर, ट्रंप और पेजेश्कियन ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

Newsdesk

ट्रंप से मुलाकात में पीएम मोदी ने होर्मुज स्‍ट्रेट पर चर्चा की, वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बताया जरूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading