23.6 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

होंडा ने पांच लाख अमेज बेचने की उपलब्धि की हासिल

नयी दिल्ली ,08 सितंबर। प्रीमियम कार बनाने वाली कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने लाँच से लेकर अब तक पांच लाख होंडा अमेज बेचने की उपलब्धि हासिल की है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि उसकी लोकप्रिय फैमिली सेडान होंडा अमेज़ की 2013 में पेशकश के बाद से अब तक 5 लाख बिक्री हो चुकी है। यह कार अभी अपनी दूसरी पीढ़ी में है और इसने भारत के एंट्री सेडान सेगमेंट में मजबूत स्थिति बनाई है। निजी खरीदारों के बीच इसका ब्राण्ड स्टेटस पसंदीदा है। अमेज़ अभी एचसीआईएल का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है, जिसकी कंपनी की बिक्री में 40 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी है।
भारत केंद्रित कार होने के नाते, मेड इन इंडिया अमेज़ राजस्थान स्थित होंडा के तापुकारा प्लांट में बनती है और घरेलू और विभिन्न देशों के निर्यात बाजारों में भी इसकी बिक्री की जाती है।
कंपनी के अध्यक्ष एवं सीईओ ताकुया सुमुरा ने कहा, होंडा अमेज़ की 5 लाख कारें बेचने की उपलब्धि हासिल करना हमारे लिये गर्व का क्षण है। इस ब्राण्ड के लिये हमारे ग्राहकों ने जो प्यार और अपनापन दिखाया है, उसके लिये हम उनका धन्यवाद करते हैं और लगातार सहयोग के लिये अपने पार्टनर्स को भी धन्यवाद देते हैं। होंडा अमेज़ भारत में हमारा रणनीतिक एंट्री मॉडल और हमारे व्यवसाय का मुख्य स्तंभ है। बड़े और छोटे, दोनों शहरों में इसकी लोकप्रियता और स्वीकार्यता साबित करती है कि यह प्रीमियम सेडान न केवल ग्राहकों की जरूरतों के मुताबिक है, बल्कि उनकी अपेक्षाओं से बढ़कर है।

अन्य ख़बरें

‘पीएम मोदी हमेशा भारत को सबसे पहले रखते हैं’, साउथ के सितारों ने दी जन्मदिन की बधाई

Newsdesk

‘टाटा संस का मॉडल बचाना होगा’: टाटा ट्रस्ट्स ने आईपीओ का किया विरोध, अन्य विकल्पों पर विचार की मांग

Newsdesk

नेपाल और भारत ने बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण से लेकर व्यापार और कनेक्टिविटी पर की चर्चा, आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading