24.9 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

चेन्नई : पन्नीरसेल्वम ने लगाई सुरक्षा की गुहार, ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने किया इनकार

चेन्नई 10 Sep. (Rns) : ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने अन्नाद्रमुक के अपदस्थ समन्वयक ओ. पनीरसेल्वम (ओपीएस) द्वारा शहर में पार्टी मुख्यालय में प्रवेश करने के लिए पुलिस सुरक्षा के अनुरोध को खारिज कर दिया है। ओपीएस के करीबी नेताओं ने पुलिस सुरक्षा मांगी थी।

दरअसल, 11 जुलाई को जब अन्नाद्रमुक की आम परिषद की बैठक वनगरम में हुई थी, तब ओपीएस और उनके सहयोगी पार्टी मुख्यालय में घुस गए थे, जिससे पन्नीरसेल्वम और पलानीस्वामी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी।

मद्रास उच्च न्यायालय की खंडपीठ द्वारा एआईएडीएमके के अंतरिम महासचिव के रूप में एडप्पादी के. पलानीस्वामी की नियुक्ति बहाल किए जाने के बाद उन्होंने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय का दौरा किया था।

दौरे के दौरान भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था।

पलानीस्वामी के दौरे के बाद ओपीएस गुट ने घोषणा की कि पन्नीरसेल्वम भी पार्टी मुख्यालय का दौरा करेंगे।

पूर्व मंत्री और ईपीएस के करीबी सहयोगी डी. जयकुमार ने बाद में चेन्नई पुलिस में एक याचिका दायर की कि ओपीएस को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया और उन्हें अन्नाद्रमुक मुख्यालय में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

शहर की पुलिस ने अब ओपीएस को निर्देश दिया है कि वह फिलहाल पार्टी मुख्यालय में प्रवेश न करें, क्योंकि वहां उन पर हमला हो सकता है।

पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति का आकलन करने के बाद ही उन्हें सुरक्षा प्रदान करने पर विचार किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

‘दुनिया के 50 प्रतिशत रियल-टाइम डिजिटल भुगतान यूपीआई से हो रहे हैं’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

Newsdesk

दुनिया की जीडीपी में ब्रिक्स देशों का 40 प्रतिशत योगदान, पुतिन ने दिल्ली से दिखाई वर्ल्ड को ताकत

Newsdesk

पीएम मोदी के प्रयासों से मजबूत हो रहा ब्रिक्स, ईरानी राष्ट्रपति ने की भारत की सराहना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading