22.8 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

खड़े ट्रेलर से जा टकराई तेज रफ्तार बस, 7 लोगों की मौत

कोरबा 12 Sep. (Rns): छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मडई घाट के पास एक बस के खड़े ट्रेलर से टकरा जाने से 7 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घटना सुबह करीब चार बजे की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी संतोष सिंह ने इस घटना की जानकारी दी है।

बस चालक विपरित दिशा से आ रही कार से बचने की कर रहा था कोशिश
कोरबा के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा कि दुर्घटना बांगो थाना क्षेत्र के मडई घाट के पास सुबह करीब चार बजे हुई जब एक निजी ट्रैवल कंपनी की बस राज्य की राजधानी रायपुर से सरगुजा जिले की ओर जा रही थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक विपरीत दिशा से आ रही कार से टक्कर से बचने का प्रयास कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि बस ने खड़े ट्रेलर को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि बस के सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य ख़बरें

वैश्विक तनाव के बीच ब्रिक्स की अहमियत बढ़ी, रिटायर्ड कमोडोर बोले- पीएम मोदी जैसे निर्विवाद नेता कर रहे अध्यक्षता

Newsdesk

‘दुनिया के 50 प्रतिशत रियल-टाइम डिजिटल भुगतान यूपीआई से हो रहे हैं’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

Newsdesk

दुनिया की जीडीपी में ब्रिक्स देशों का 40 प्रतिशत योगदान, पुतिन ने दिल्ली से दिखाई वर्ल्ड को ताकत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading