September 17, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरूआत


मुंबई ,13 सितंबर । शेयर बाजार में मंगलवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 293.16 अंक चढ़कर 60,408.29 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 18 हजार के स्तर को पार करते हुए 107.8 अंकों की बढ़त के साथ 18,044.45 अंक पर खुला।
हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 87.69 अंकों के उछाल के साथ 26,255.12 और स्मॉलकैप सूचकांक 142.63 अंक बढ़कर 29,966.31 अंक पर खुला।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 321.99 अंकों की बढ़त के साथ 60115.13 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 103 अंकों की तेजी लेकर 17936.35 अंक पर रहा था।

अन्य ख़बरें

डिजिटल अर्थव्यवस्था पर कराधान के मुद्दे का शांत और गहन अध्ययन जरूरी है: निर्मला सीतारमण

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी का शीर्ष सीईओ से आह्वान- ‘सेमीकंडक्टर विकास के अगले चरण में शामिल हों वैश्विक कंपनियां

Newsdesk

तेलंगाना में निवेश के लिए सिंगापुर की कंपनियों को सीएम रेवंत रेड्डी का न्योता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading