July 28, 2026
सी टाइम्स
खेल

भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, ये 3 खिलाड़ी हुए टीम से बाहर

नई दिल्ली ,14 सितंबर। ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने से शुरू होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले मेजबान टीम कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के तीन प्रमुख खिलाड़ी भारत के अपने आगामी दौरे से बाहर हो गए हैं। एक तरह से ऑस्ट्रेलियाई टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2022 की तैयारियों को ये झटका लगा है।
अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (घुटने) और प्रमुख ऑलराउंडर मिचेल मार्श (टखने) और मार्कस स्टोइनिस (साइड) चोट के कारण भारत दौरे पर नहीं आएंगे। हालांकि, 22 अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती मैच के लिए इनके फिट होने की उम्मीद है।
चोटिल खिलाडिय़ों को रिप्लेस करने वाले खिलाडिय़ों का भी ऐलान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कर दिया है। 15 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज नाथन एलिस, डैनियल सैम्स और सीन एबॉट की एंट्री हो गई है। ये तीन खिलाड़ी तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले इस सप्ताह के अंत में भारत के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार हैं।
स्टोइनिस के चोटिल होने से टिम डेविड के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को मिचेल मार्श की अनुपस्थिति में प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है, जिन्हें माना जा रहा था कि वे ड्रॉप किए जाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस प्रकार है
एरोन फिंच (सी), सीन एबॉट, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड और एडम जैम्पा।

अन्य ख़बरें

खेल मंत्री मांडविया ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में पदक जीतने पर ईशा सिंह और मनु भाकर को बधाई दी

Newsdesk

सीडब्ल्यूजी 2026: सचिन सिवाच ने विलियम हेविट को हराया, पुरुषों के 60 किलोग्राम बॉक्सिंग क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Newsdesk

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- ‘ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading