September 23, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं

नयी दिल्ली ,14 सितंबर । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों के 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बने रहने और इसके लगातार गिरने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई कमी नहीं की जा रही है। जिससे इसके दाम बुधवार को भी स्थिर रहे।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज लंदन ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत गिरकर 92.67 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.57 प्रतिशत के दबाव के साथ 86.81 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
घरेलू स्तर पर तेल विपणन करने वाली कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर यथावत है।
देश में तीन महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 106.31 रुपये प्रति लीटर और 94.27 रुपये प्रति लीटर हैं।
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

अन्य ख़बरें

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से खुलेगा 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता, कृषि से स्टार्टअप तक कई क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

Newsdesk

बाराबती स्टेडियम में ओडिशा टी20 लीग की शुरुआत, सुरेश रैना बोले- ये अपने हुनर को दिखाने का बेहतरीन मौका है

Newsdesk

एआई के बढ़ते इस्तेमाल से चीन में युवाओं की नौकरियों पर मंडराया खतरा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading