35.6 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

ग्लोबल मार्केट के रुख से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1,100 अंक टूटा- निफ्टी 18 हजार से नीचे

मुंबई ,14 सितंबर । भारतीय शेयर बाजार लगातार पांच सत्रों में बढ़त बनाने के बाद बुधवार सुबह बड़ी गिरावट पर खुला। अमेरिकी शेयर बाजार में आई गिरावट का असर घरेलू निवेशकों के सेंटिमेंट पर भी दिखा और सेंसेक्स 1,100 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 60 हजार से नीचे आ गया। भारतीय शेयर बाजार दोनों प्रमुख सूचकांक बुधवार सुबह लाल निशान के साथ खुले। कारोबारी सत्र की शुरुआत में 30 शेयर वाला सेंसेक्स 1153.96 अंक टूटकर 59,417.12 के स्तर पर खुला। वहीं, 50 शेयर वाले निफ्टी सूचकांक ने भी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की और यह 17,771.15 प्वाइंट पर खुला।
मार्केट ओपनिंग के दौरान दिखी गिरावट के कुछ ही देर बाद शेयर बाजार में रिकवरी का माहौल दिखाई दिया। सुबह करीब 9।20 बजे सेंसेक्स 738.3 अंक फिसलकर 59,832।78 अंक पर आ गया। वहीं, निफ्टी 208.35 अंक टूटकर 17,861.70 पर आ गया। इस दौरान सेंसेक्स के 30 में से 4 शेयर ही हरे निशान पर कारोबार करते देखे गए, बाकी सभी में गिरावट हावी रही। सबसे ज्यादा टूट टीसीएस के शेयर में 3.33 प्रतिशत की देखी गई।
मुद्रास्फीति के अनुमान से ज्यादा आने पर अब फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दर में इजाफा किया जा सकता है। फेडरल रिजर्व 20-21 सितंबर की बैठक में अपना फैसला सुनाएगा।
इससे पहले मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार चौथे जारी रहा। कारोबारी सत्र के अंत में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 133 अंक से अधिक चढ़कर 4 अप्रैल के बाद पहली बार 18,000 अंक के पार बंद हुआ। लगातार चौथे कारोबारी सत्र में अपनी तेजी जारी रखते हुए बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 455.95 अंक यानी 0.76 प्रतिशत के उछाल के साथ 60,571.08 अंक पर बंद हुआ। पिछले तीन कारोबारी सत्रों के दौरान सेंसेक्स में 1,540 अंक से अधिक और निफ्टी में 445 अंक का उछाल आया है।

अन्य ख़बरें

भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर: पीयूष गोयल

Newsdesk

देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा के लिए संसदीय समिति की जल्द होगी बैठक

Newsdesk

‘पीएम विकसित भारत रोजगार योजना’ भविष्य के भारत के लिए तैयार कर रही मजबूत वर्कफोर्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading