28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैली

स्नैक्स टाइम के लिए बेहतरीन हैं ये पांच तरह की चॉकलेट ड्रिंक्स, जानिए इनकी रेसिपी

चॉकलेट का नाम सुनते ही मुंह में पानी आना लाजमी है, क्योंकि इसका स्वाद ही इतना बेमिसाल होता है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई इसका शौकिन होता है। अगर आपका परिवार भी चॉकलेट का बहुत बड़ा फैन है तो आप उनके लिए स्नैक्स टाइम के दौरान घर पर कुछ ही मिनटों में तरह-तरह की चॉकलेट ड्रिंक्स तैयार कर सकते हैं। आइए आज पांच तरह की चॉकलेट ड्रिंक्स की रेसिपी के बारे में जानते हैं। चॉकलेट शेकइसे बनाने के लिए सबसे पहले एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा दूध उबाल लें और फिर इसमें कदूकस की हुई डार्क चॉकलेट डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद पिसी चीनी के साथ दूध वाला मिश्रण मिक्सर में डालकर अच्छे से फेंटे। अंत में इसे एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें और इसे परोसने से पहले इस पर डार्क चॉकलेट शेविंग्स गार्निश करें। चॉकलेट सोडाअगर आप स्वादिष्ट चॉकलेटी स्वाद के साथ एक फिजी ड्रिंक चाहते हैं तो एक बार चॉकलेट सोडा जरूर ट्राई करें। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर में ठंडा सोडा, कोको पाउडर, वनिला आइसक्रीम, ठंडा दूध और चीनी डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह से पीस लें। अब तैयार चॉकलेट सोडा को लंबे गिलासों में कुछ बर्फ के टुकड़ों के साथ डालें और अपनों के लिए बेहतरीन ड्रिंग्स सर्व करें।। मैक्सिकन हॉट चॉकलेटसबसे पहले एक कटोरे में कोको पाउडर, थोड़ा नमक और थोड़ा दालचीनी पाउडर मिलाएं और इसे एक तरफ रख दें। अब एक पैन में दूध को चार-पांच मिनट तक गर्म करें और फिर इसमें कोको पाउडर का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद लगभग दो-तीन मिनट तक इसे उबालें। इसके बाद इसमें वनिला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिलाएं और फिर इस मैक्सिकन हॉट चॉकलेट को कप में डालकर गरमागरम परोसें। चॉकलेट लस्सीचॉकलेट लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले चीनी को मिक्सर में बारीक पीस लें और फिर इसमें दही, कोको पाउडर और पानी डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड करें। अब लंबे गिलासों में चॉकलेट लस्सी डालें और इस पर कोको पाउडर और चॉकलेट शेविंग्स गर्निश करने के बाद परोसें। आप चाहें तो इसमें बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं। वहीं, इसे शुगर-फ्री ड्रिंक बनाने के लिए चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। चॉकलेट कॉफीसबसे पहले एक बाउल में डार्क चॉकलेट के छोटे-छोटे टुकड़े डालें और फिर इसमें थोड़ा दूध, कॉफी पाउडर और चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को एक मिनट के लिए माइक्रोवेव करने के बाद अच्छी तरह से ब्लेंड करें। अब इसमें दूध के साथ बर्फ के टुकड़े डालें और फिर से इसे ब्लेंड करें। अंत में तैयार ठंडी-ठंडी कॉफी को गिलास में डालें और इस पर व्हीप्ड क्रीम और चॉकलेट चिप्स गार्निश करके परोसें।

अन्य ख़बरें

16 सितंबर का पंचांग: भगवान गणेश की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:51 से दोपहर 12:40 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

Newsdesk

एक हादसे में खोए परिवार के तीन स्तंभ, फिर बचाई पिता की विरासत, संकेत अग्रवाल की ‘रुद्राक्ष आटा’ तक की संघर्षपूर्ण यात्रा

Newsdesk

कुलंजन: अदरक जैसा दिखने वाला ये पौधा, आयुर्वेद में क्यों माना जाता है खास?

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading