24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

टाटा कंज्यूमर ने डेविड एटकिंसन को ब्रिटेन, आयरलैंड कारोबार का प्रमुख बनाया

नईदिल्ली,15 सितंबर। दैनिक उपयोग की वस्तुएं (एफएमसीजी) बनाने वाली टाटा समूह की इकाई टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स (टीसीपी) ने डेविड एटकिंसन को अपने ब्रिटेन और आयरलैंड स्थित कारोबार का प्रमुख एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।
टीसीपी ने एक बयान में कहा कि कंट्री हेड के तौर पर इस नई भूमिका में एटकिंसन ब्रिटेन और आयरलैंड में कारोबार की अगुवाई करेंगे। इसमें कहा गया कि यह घोषणा अहम अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कारोबार को मजबूत करने की कंपनी की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
एटकिंसन टीसीपी में आने से पहले हेन डेनियल्स ग्रुप में प्रबंध निदेशक थे।
टीसीपी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ब्रांडेड चाय कंपनी है और भारत समेत अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी मौजूदगी है।
इसके पेय ब्रांड हैं टाटा टी, टेटली, ऐट ओक्लॉक कॉफी, टाटा कॉफी ग्रांड, हिमालयन नेचुरल मिनरल वॉटर, टाटा वॉटर प्लस और टाटा ग्लुको प्लस।

अन्य ख़बरें

आईआईटी-तिरुपति में नॉन-टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती का मौका, इस तिथि तक करें आवेदन

Newsdesk

भारतीय वाहन कंपनियों की बिक्री अगस्त में मजबूत रही, कमर्शियल वाहनों ने भी ग्रोथ को दिया सहारा

Newsdesk

आरबीआई ने सुमन रे को नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading