34.4 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
खेल

मुंबई इंडियंस केप टाउन ने कैटिच को मुख्य कोच और हाशिम अमला को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया

मुंबई,15 सितंबर। पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर साइमन कैटिच गुरूवार को मुंबई इंडियंस केप टाउन का मुख्य कोच नियुक्त किया गया जबकि दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला बल्लेबाजी कोच होंगे। फ्रेंचाइजी ने शुरूआती दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग से पहले इसकी घोषणा की।
इनके अलावा टीम में क्षेत्ररक्षण कोच की जिम्मेदारी न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज जेम्स पामेंट को सौंपी गयी है और एक अन्य पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर रॉबिन पीटरसन महाप्रबंधक होंगे।
कैटिच ने कहा, मुंबई इंडियंस केप टाउन के मुख्य कोच के पद की पेशकश किया जाना सम्मान की बात है। एक नयी टीम बनाना हमेशा ही विशेष होता है जिसमें कौशल निखारना और टीम संस्कृति तैयार करना शानदार होगा।
अमला ने कहा, मैं मुंबई इंडियंस केप टाउन के लिये इस जिम्मेदारी को उठाने के लिये रोमांचित हूं। मुंबई इंडियंस के मालिकों, प्रबंधन और मेरे मैनेजर का धन्यवाद जिनकी बदौलत यह काफी सरल रहा।
मुंबई इंडियंस केपटाउन ने अभी तक पांच खिलाडिय़ों – कागिसो रबाडा, डेवाल्ड ब्रेविस, राशिद खान, सैम कुरेन और लियाम लिविंगस्टोन – से करार करने की घोषणा की है।

अन्य ख़बरें

भ्रष्टाचार आरोपों के बीच क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल का जवाब, पारदर्शी प्रणाली का किया दावा

Newsdesk

शेफाली ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, मैं उससे वाकई खुश हूं: मंधाना

Newsdesk

भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading