23.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
खेल

भारत ने नेपाल को हराकर सैफ अंडर-17 खिताब जीता

नयी दिल्ली,15 सितंबर । मौजूदा चैंपियन भारत ने कोलंबो में खेले गए फाइनल में 10 खिलाडिय़ों के साथ खेल रहे नेपाल को 4-0 से करारी शिकस्त देकर सैफ अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब बरकरार रखा।
भारत की तरफ से बॉबी सिंह, कोरौ सिंह, कप्तान वनलालपेका गुइटे और अमन ने एक-एक गोल किया। नेपाल ने भारत को लीग चरण में 3-1 से हराया था।
लेकिन फाइनल में भारतीय टीम शुरू से ही दबदबा बनाने के लिए बेताब देखी और उसने नेपाल की रक्षा पंक्ति में सेंध लगाने की अच्छी कोशिश की। बॉबी ने 18वें मिनट में हैडर से गोल दागकर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई।
बॉबी के गोल में अहम भूमिका निभाने वाले गुइटे ने इसके 12 मिनट बाद फिर से गेंद बनाई और इस बार उनके पास पर कोरौ सिंह ने भी गोल करने में कोई गलती नहीं की।
इसके बाद नेपाल गोल करने के लिए बेताब दिखा। उसके खिलाडिय़ों के चेहरे पर हताशा स्पष्ट नजर आ रही थी और इसका परिणाम यह हुआ कि 39वें मिनट में उसके कप्तान प्रशांत लक्षम ने डैनी लैशराम पर कोहनी मार दी जिसके कारण उन्हें तुरंत ही लाल कार्ड दिखा दिया गया।
मध्यांतर के बाद 63 वें मिनट में गुइटे ने भारत की तरफ से तीसरा गोल दागा, जबकि अमन ने इंजरी टाइम में चौथा गोल करके भारत की बड़ी जीत सुनिश्चित की।
भारतीय कप्तान गुइटे को टूर्नामेंट का सबसे उपयोगी खिलाड़ी आंका गया जबकि साहिल ने सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार हासिल किया।
भारत के मुख्य कोच विबियानो फर्नांडीस ने अपने खिलाडिय़ों की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा, मुझे अपने खिलाडिय़ों पर बहुत गर्व है। उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की थी। सहयोगी स्टाफ और खिलाड़ी दोनों समान श्रेय के हकदार हैं।

अन्य ख़बरें

विमेंस टी20 एशिया कप में भारत ने इतिहास रचा, ‘पावरप्ले’ में कभी न हुआ था ऐसा

Newsdesk

ज्यादा से ज्यादा नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है: राजीव शुक्ला

Newsdesk

दूसरा टेस्ट: अब्बास ने खोला ‘पंजा’, 208 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की दूसरी पारी, पाकिस्तान के सामने 389 रनों का लक्ष्य

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading