27.5 C
Jabalpur
September 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भाजपा ने बेगूसराय सिलसिलेवार गोलीबारी मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग रखी

पटना ,16 सितंबर (आरएनएस)। बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बेगूसराय सिलसिलेवार गोलीबारी की घटना की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) या एनआईए से कराने की बात करने लगी है। भाजपा ने सरकार पर असली आरोपी को बचाने का भी आरोप लगाया।
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय मामले को लेकर बिहार सरकार पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे तुष्टिकरण की नीति अपना रहे हैं, उनपर बिहार की जनता को भरोसा नहीं है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बेगूसराय में हुई फायरिंग की घटना के पीछे आतंकवादियों का हाथ है। बिहार सरकार इस घटना में शामिल अपराधियों के नाम को छिपाने का काम कर रही है।
उन्होंने असली अपराधी को बचाने का आरोप लगाते हुए गिरिराज ने कहा कि वारदात के पीछे जो असली अपराधी हैं उन्हें सरकार बचाने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने के लिए साल 2013 में पटना के गांधी मैदान में सीरिलय ब्लास्ट हुए थे। कुछ ही महीने पहले पटना के फुलवारी शरीफ में पीएफआई का टेरर मॉड्यूल भी सामने आया जो भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की साजिश रच रहा था।
ये सभी घटनाएं साबित करती हैं कि बेगूसराय में हदशत फैलाने के लिए आतंकी हमला किया गया।
उन्होंने बिहार सरकार से मांग की है कि बेगूसराय गोलीकांड की घटना की जांच सीबीआई या एनआईए से कराई जाए।
उल्लेखनीय है कि बेगूसराय में सड़कों पर अंधाधुंध गोलीबारी में 1 व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं।

अन्य ख़बरें

4 साल में 111 सांसदों और विधायकों ने बदले दल, नागालैंड में हुआ सबसे बड़ा परिवर्तन: एडीआर रिपोर्ट

Newsdesk

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुवाहाटी, उत्तराखंड, केरल और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में स्थायी जजों की नियुक्ति की सिफारिश की

Newsdesk

सेवा संकल्प यात्रा पर पीएम मोदी का संदेश, बोले-सेवा ही सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading