24 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राजनाथ सिंह सोमवार को जाएंगे मिस्र के दौरे पर

नयी दिल्ली 17 Sep. (Rns)- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को मिस्र की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे। यात्रा के दौरान सिंह वहां के रक्षा और रक्षा उत्पादन मंत्री जनरल मोहम्मद जकी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

दोनों मंत्री द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की समीक्षा तथा सैन्य संबंधों को बढ़ाने के लिए नई संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। वे दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। भारत और मिस्र के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे। रक्षा मंत्री मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी से भी भेंट करेंगे। रक्षा मंत्री की यात्रा का उद्देश्य रक्षा सहयोग तथा भारत और मिस्र के बीच विशेष मित्रता को और मजबूत करना है।

अन्य ख़बरें

भाजपा का युवा वोटरों पर फोकस, प्रत्यक्ष संवाद और सोशल मीडिया से जोड़ेगी युवा

Newsdesk

एवरेस्ट और बांधानी हींग पर एफएसएसएआई का बैन, गरम मसाला और चिकन मसाला में भी मिली गड़बड़ी

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी ने यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में पुष्पांजलि अर्पित की, बताया- उज्बेक के समृद्ध इतिहास का सम्मान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading