35.3 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

सूडान में शीर्ष नेताओं को चुनने में नागरिकों की भूमिका पर जनरल की सहमति

खार्तूम ,18 सितंबर । सूडान की ट्रांजिशनल सॉवरेन काउंसिल के नेताओं ने नागरिक राजनीतिक ताकतों द्वारा प्रधानमंत्री और राष्ट्राध्यक्ष की नियुक्ति पर सहमति जताई है। सूडान की ट्रांजिशनल सॉवरेन काउंसिल के उपाध्यक्ष मोहम्मद हमदान डागालो ने रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान में कहा, संप्रभु परिषद के अध्यक्ष अब्देल फतह अल-बुरहान के साथ बैठक में गुरुवार को आपसी सहमति बनी कि नागरिक संप्रभु परिषद और कैबिनेट के लिए नागरिक प्रमुखों का चयन करें।
आरएसएफ के कमांडर डागलो ने अपने पिछले वादों का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया और कहा कि सैन्य प्रतिष्ठान राजनीतिक परिदृश्य से बाहर निकलकर संविधान और कानून में निर्धारित कार्यो के लिए खुद को पूरी तरह से समर्पित कर देगा।
बयान में कहा गया है कि उन्होंने आगे आशा व्यक्त की कि क्रांतिकारी ताकतें ट्रांजिशनल अवधि के कार्यो को पूरा करने के लिए एक पूर्ण नागरिक सरकार के गठन पर आम सहमति पर पहुंचेंगी, जो एक वास्तविक लोकतांत्रिक परिवर्तन की नींव है।
उन्होंने सभी सूडानियों के बीच समन्वय और सहयोग के महत्व पर जोर दिया, ताकि आने वाली कठिनाइयों को दूर किया जा सके। एक स्थिर और लोकतांत्रिक राज्य के निर्माण में लोगों की आकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा सके।
सूडान राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है। सूडानी सशस्त्र बलों के जनरल कमांडर अल-बुरहान ने 25 अक्टूबर, 2021 को संप्रभु परिषद और सरकार को भंग कर दिया था। तब से, राजधानी खार्तूम और अन्य शहरों में नागरिक शासन की वापसी की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

अन्य ख़बरें

वनडे सीरीज: प्रसिद्ध के बाद रोहित-यशस्वी का जलवा, अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंदकर भारत ने ‘क्लीन स्वीप’ किया

Newsdesk

ऑस्ट्रेलिया के नाम बड़ा रिकॉर्ड, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की चौथी सबसे बड़ी जीत

Newsdesk

इजरायल ने युद्धविराम के बावजूद लेबनान पर फिर हमला किया, 5 की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading