May 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में दिखेंगी श्वेता बच्चन और जया बच्चन, ट्रेलर जारी

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके फिल्मों में आने की चर्चा अक्सर चलती रहती है। इस महीने ही नव्या के पॉडकास्ट व्हाट द हेल नव्या की घोषणा हुई थी। अब इसका ट्रेलर दर्शकों के बीच आ चुका है। खास बात यह है कि नव्या के पॉडकास्ट में उनकी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन भी नजर आएंगी। बच्चन परिवार की तीन पीढिय़ों को इस पॉडकास्ट में एक साथ देखा जाएगा। नव्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पॉडकास्ट का ट्रेलर शेयर किया है। जारी हुए ट्रेलर में नव्या ने बताया कि उनके पॉडकास्ट के पहले मेहमान कोई और नहीं, बल्कि उनकी मां श्वेता और नानी जया होंगी। पॉडकास्ट का पहला एपिसोड 24 सितंबर को प्रसारित किया जाएगा। नव्या ने ट्रेलर शेयर करते हुए अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 3 महिलाएं, 3 पीढिय़ां, 3 धारणाएं। व्हाट द हेल नव्या। ट्रेलर में एक जगह जया कहती हैं, मेरे छोटे-छोटे सीक्रेट्स हैं। इन दिनों प्यार की परिभाषा बदल गई है। मैं इन सबके लिए काफी बूढ़ी हो गई हूं। इसमें श्वेता अपना परिचय नव्या की मां के रूप में देती हैं। जया भी खुद को नव्या की नानी बताती हुई दिखीं। इसमें कहा गया है कि बच्चन परिवार की तीन पीढिय़ां ऐसी कहानियां शेयर करने के लिए साथ आई हैं, जो लोगों ने पहले कभी नहीं सुनी होंगी। सोशल मीडिया पर ट्रेलर को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग नव्या के काम के लिए उनकी सराहना कर रहे हैं। दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर ने नव्या के ट्रेलर की तारीफ की है। उन्होंने जया के लिए लिखा, आंटी जी सबसे अच्छी हैं। यह पॉडकास्ट 24 सितंबर से हर शनिवार को आईवीएम पॉडकास्ट और अन्य ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होगा। इसे आईवीएम पॉडकास्ट ने प्रोड्यूस किया है। 25 वर्षीया नव्या अपने पापा का बिजनेस संभाल रही हैं। उन्होंने इस पर कहा था, मैं अपने परिवार की चौथी पीढ़ी की पहली लड़की हूं, जिन्होंने बिजनेस शुरू किया है। मेरे दादा की विरासत को आगे बढ़ाना मेरे लिए गर्व की बात है। जया के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्मों में उनकी सक्रियता कम हो गई है। वह काफी समय बाद रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं। इसमें धर्मेंद्र, शबाना आजमी, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। नव्या के भाई अगस्त्य भी जोया अख्तर की द आर्चीज के साथ अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

अन्य ख़बरें

तुम्बाड 2 में आलिया भट्ट जमाएंगी रंग, खास किरदार से फैंस को देंगी तोहफा

Newsdesk

अनन्या पांडे-लक्ष्य की फिल्म चांद मेरा दिल के टाइटल ट्रैक ने स्पॉटिफाई पर जमाया कब्जा

Newsdesk

‘मुंबई में हर कदम पर खलती है तुम्हारी कमी खलती है’, गौहर खान ने बहन निगार को जन्मदिन पर किया याद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading