32.3 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर

नयी दिल्ली ,19 सितंबर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की घटती कीमतों के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम सोमवार को भी यथावत रहे। कच्चे तेल की कीमतें तकरीबन 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब चल रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज लंदन ब्रेंट क्रूड 0.60 प्रतिशत बढ़कर 91.90 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.45 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 85.49 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।
देश में तीन महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

अन्य ख़बरें

पीयूष गोयल ने फ्रांस में किया यूपीआई लॉन्च, भारतीय पर्यटकों के लिए डिजिटल भुगतान हुआ आसान

Newsdesk

अंबाला मंडल के 811 किलोमीटर ब्रॉड गेज सेक्शन पर ‘कवच’ प्रणाली’ लगाने को मिली मंजूरी

Newsdesk

भारत के पास किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त उर्वरक भंडार है: सरकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading