37.1 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

कनाडा की मुद्रास्फीति अगस्त में 7 फीसदी बढ़ी

ओटावा ,21 सितंबर । कनाडा का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) यानि मुद्रास्फीती अगस्त में साल-दर-साल आधार पर 7 फीसदी चढ़ा, जो जुलाई के 7.6 फीसदी से कम है। सांख्यिकी कनाडा ने अपनी घोषणा में कहा कि यह साल-दर-साल मूल्य वृद्धि में ये लगातार दूसरी मासिक गिरावट है और जुलाई की तुलना में अगस्त में पेट्रोल की कम कीमतों से प्रेरित थी।
इसमें कहा गया है कि ईंधन को छोड़कर, अगस्त में कीमतों में जुलाई में 6.6 प्रतिशत की वृद्धि के बाद साल दर साल 6.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
मासिक आधार पर, अगस्त में सीपीआई 0.3 प्रतिशत गिर गया, जो कोविड-19 महामारी के शुरुआती महीनों के बाद से सबसे बड़ी मासिक गिरावट है।
मासिक आधार पर, सीपीआई 0.1 प्रतिशत ऊपर था, जो दिसंबर 2020 के बाद से सबसे कम वृद्धि है।
सांख्यिकी कनाडा के अनुसार, अगस्त में साल-दर-साल आधार पर वस्तुओं और सेवाओं दोनों में मूल्य वृद्धि धीमी हो गई।
यात्री वाहनों और उपकरणों जैसे टिकाऊ सामानों की कीमतें भी अगस्त में धीमी दर से बढ़ीं।
अगस्त में, औसत प्रति घंटा मजदूरी साल-दर-साल आधार पर 5.4 प्रतिशत बढ़ी, जिसका अर्थ है कि औसतन, मजदूरी की तुलना में कीमतें तेजी से बढ़ीं।

अन्य ख़बरें

इजरायल ने युद्धविराम के बावजूद लेबनान पर फिर हमला किया, 5 की मौत

Newsdesk

‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम के साथ पेइचिंग में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Newsdesk

सीपीग्राम्स और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट से बढ़ रही पारदर्शिता, नागरिक-केंद्रित बन रहा शासन: डॉ. जितेंद्र सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading