23.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मोदी म्यांमार में अवैध रूप से बंदी बनाए गए 300 भारतीयों को छुड़ायें : स्टालिन

चेन्नई ,21 सितंबर (आरएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर म्यांमार में अवैध रूप से बंदी बनाये गए भारतीयों का तत्काल बचाव और उनकी सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
प्रधानमंत्री को लिखे अर्द्ध-सरकारी पत्र में श्री स्टालिन ने कहा कि राज्य सरकार को प्राप्त सूचना प्राप्त हुई है कि करीब 50 तमिलों समेत 300 भारतीय म्यांमार में फंसे हुए हैं और गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। पत्र की प्रति यहां मीडिया को भी जारी की गयी। उन्होंने कहा कि बताया गया है कि वे शुरुआत में निजी भर्ती एजेंसियों के माध्यम से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) से जुड़ी नौकरी के लिए थाइलैंड गए थे। अब पता चला कि उन्हें ऑनलाइन अवैध नौकरियों के लिए जबरन थाईलैंड से म्यांमार ले जाया गया था।
स्टालिन ने कहा, आगे, रिपोर्ट मिल रही हैं कि काम करने से इन्कार करने वाले भारतीयों पर उनके नियोक्ताओं ने उन पर शारीरिक हमला किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 17 ऐसे तमिलों के संपर्क में है जो जल्द से जल्द हस्तक्षेप करने और उन्हें बचाने के लिए सरकार का सहयोग मांग रहे हैं। उन्होंने श्री मोदी से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और उचित माध्यम के जरिये म्यांमार से सभी भारतीयों को तत्काल वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है।

अन्य ख़बरें

‘दुनिया के 50 प्रतिशत रियल-टाइम डिजिटल भुगतान यूपीआई से हो रहे हैं’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

Newsdesk

दुनिया की जीडीपी में ब्रिक्स देशों का 40 प्रतिशत योगदान, पुतिन ने दिल्ली से दिखाई वर्ल्ड को ताकत

Newsdesk

पीएम मोदी के प्रयासों से मजबूत हो रहा ब्रिक्स, ईरानी राष्ट्रपति ने की भारत की सराहना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading