27.2 C
Jabalpur
April 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बीजेपी और आरएसएस के आगे कभी नहीं झुकेंगे – लालू प्रसाद

पटना ,21 सितंबर (आरएनएस)। लंबे समय के बाद बुधवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए इसे दंगाइयों की पार्टी करार दिया। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि, बीजेपी दंगाइयों की पार्टी है और हर पार्टी उसके सामने झुकी लेकिन मैंने अब तक ये कभी नहीं किया। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि लालू प्रसाद यादव उनके सामने कभी नहीं झुकेंगे। अगर मैं उनके सामने झुक गया होता तो मुझे जेल नहीं होती। मैं जेल गया, लेकिन उनके साथ कभी समझौता नहीं किया।
लालू प्रसाद यादव ने कहा, मेरी बीजेपी और आरएसएस से पुरानी दुश्मनी है। इन दोनों संगठनों के नेताओं ने मुझे झुकाने की बहुत कोशिश की लेकिन मैंने ऐसा पहले कभी नहीं किया और भविष्य में भी नहीं करूंगा। आगे लालू ने कहा- देश में विपक्षी दलों की एकता पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार काम कर रहे हैं और हम 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि जब वह बिहार के मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने गरीबों की झोपडिय़ों में जाकर भोजन किया। लालू प्रसाद ने कहा, हमारी गरीब बहनों ने मेरे लिए मक्के की रोटी और सब्जी बनाई और मुझे खाने को दिया। इस राज्य और देश के गरीब लोगों के साथ मेरा ऐसा ही रिश्ता था। उस समय सभी भाईचारे में रहते थे।
साथ ही लालू प्रसाद यादव ने कहा कि, जब बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार बनी तो भाजपा नेता जंगल राज के आरोप लगा रहे थे। उनकी केवल सरकार तोडऩे की महत्वाकांक्षा है। इस बार, हम उन्हें सरकार पर सवाल उठाने का कोई मौका नहीं देंगे।

अन्य ख़बरें

दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में 18 अप्रैल को ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह नहीं होगा

Newsdesk

मध्य प्रदेश: श्योपुर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं की मौत

Newsdesk

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ट्राउट मछलियों के संरक्षण के लिए 12 लाख रुपये देने का आदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading