33.7 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

भारत ने आईबीएसए बैठक के दौरान बहुपक्षवाद के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई


न्यूयार्क ,22 सितंबर । भारत ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की 10वीं बैठक की मेजबानी की और बहुपक्षवाद में सुधार के लिए प्रतिबद्धता दोहराई है।
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने ट्विटर पर लिखा कि 10वीं आईबीएसए त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक की मेजबानी की। आईबीएसए प्रक्रिया की समीक्षा की और इसकी गतिविधियों को मान्यता दी। वैश्विक और बहुपक्षीय मुद्दों सहित दक्षिण-दक्षिण सहयोग को बढ़ावा देने की सराहना की। भारत वर्तमान में आईबीएसए का अध्यक्ष है।
उन्होंने बहुपक्षवाद के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई और ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस फ्रांका और दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री जो फाहला को शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया। आईबीएसए एक ऐसा मंच है जो भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका को एक साथ लाता है। तीन बड़े लोकतंत्र और तीन अलग-अलग महाद्वीपों की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं समान चुनौतियों का सामना कर रही हैं।

अन्य ख़बरें

भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया

Newsdesk

जी-7 सम‍िट: प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की अहम बैठक, ईरान समझौते और समुद्री सुरक्षा पर हुई चर्चा

Newsdesk

जी-7 समिट में पीएम मोदी ने कहा, ‘साझेदारी, कनेक्टिविटी और समावेशी विकास से नए विश्व का निर्माण संभव’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading