September 17, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

ओडिशा मंत्रिमंडल ने चूना पत्थर को दीर्घकालिक लिंकेज नीति के तहत लाने का प्रस्ताव मंजूर किया

भुवनेश्वर,23 सितंबर । ओडिशा मंत्रिमंडल ने चूना पत्थर को दीर्घकालिक लिंकेज नीति के दायरे में लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे राज्य के उद्योगों को चूना पत्थर की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
मुख्य सचिव एससी महापात्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि अब उद्योगों को चूना पत्थर की आपूर्ति ओडिशा खनन निगम लिमिटेड के जरिए होगी।
महापात्र ने बताया कि चूना पत्थर को एलटीएल नीति के दायरे में लाने का प्रस्ताव ओडिशा के औद्योगिक विकास निगम ने दिया था जिसका अब ओएमसी के साथ विलय हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस कदम से चूना पत्थर का उत्पादन बढ़ेगा और इसका अच्छा उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा। यह राजकोष के लिए भी लाभदायक होगा।

अन्य ख़बरें

डिजिटल अर्थव्यवस्था पर कराधान के मुद्दे का शांत और गहन अध्ययन जरूरी है: निर्मला सीतारमण

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी का शीर्ष सीईओ से आह्वान- ‘सेमीकंडक्टर विकास के अगले चरण में शामिल हों वैश्विक कंपनियां

Newsdesk

तेलंगाना में निवेश के लिए सिंगापुर की कंपनियों को सीएम रेवंत रेड्डी का न्योता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading