गोहलपुर थाना अंतर्गत लेमा गार्डन कालोनी में विशाल चौधरी नामक युवक की अपने छत से गिरकर मौत हो गईं, वही पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया की लेमा गार्डन से पुलिस को सूचना दी गईं युवक की अपने छत से गिरकर मौत हो गयी है जहाँ मौके पर जकार पुलिस टीम द्वारा मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेझा गया।
वही पुलिस को मृतक के परिजनों ने बताया की विशाल चौधरी आये दिन शराब पीकर घर मे गाली गलौच करता था,जहाँ विशाल घर से शराब पीने के लिए गया हुआ था जिसको देखकर घर का दरवाजा बंद कर लिया गया,
वही पुलिस ने बताया की विशाल शराब के नशे में अपने घर के अंदर जाने के लिए छत पर चढ़कर अंदर जाने की कोशिश करने लगा वही नशे के कारण विशाल का हाथ छज्जा से छूट गया जिसके चलते वह छत से नीचे गिर गया और उसकी वही मौत हो गयी,
जहाँ मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच की जा रही है।


