July 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

श्रीनगर 25 Sep. (Rns): जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान (एमईटी) कार्यालय ने यह जानकारी दी। पिछले 24 घंटों के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान केंद्र शासित प्रदेश के कश्मीर और जम्मू दोनों संभागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।”

न्यूनतम तापमान श्रीनगर में 15.8, पहलगाम में 12.3 और गुलमर्ग में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के द्रास कस्बे में न्यूनतम तापमान 8.3 और लेह में छह दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 22.7, कटरा में 20.8, बटोटे में 14.5, बनिहाल में 15 और भद्रवाह में 15.2 रहा।

अन्य ख़बरें

‘मुझे आप पर गर्व है’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर थरूर ने जेन-जी को दिया खास संदेश

Newsdesk

कोलकाता पुलिस की कार्रवाई, अशांति फैलाने वाले 11 लोगों को किया गिरफ्तार

Newsdesk

ओडिशा और गुजरात में आईएमडी का रेड अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में भारी बारिश का अनुमान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading