जबलपुर शहर में आम जनता के लिए शुरू की गई चलो बस अब आम लोगो के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है। चलो बस की रफ़्तार अब आम लोगो को नुक्सान कर रही है। जबलपुर के जांहगीराबाद में शनिवार को भीड़भाड़ वाले रास्ते पर तेज रफ़्तार चलो बस ने एक एसयूवी वहां को टक्कर मार दी। टक्कर में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुयी मगर एसयूवी वाहन को नुक्सान पहुंचा है। और देर तक यातायात बाधित रहा आम नागरिको का कहना है की आये दिन चलो बस तेज रफ़्तार से चल रही है और लोगो को मुसीबत में डाल रही है। इन बसों कीरफ़्तार में कमी की जानी चाहिए ताकि किसी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो सके।
बाइट -शेख अजीम राहगीर


