25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अप्रतिम और अद्वितीय गायिका लता जी के नाम पर अयोध्या में चौक का नामकरण सराहनीय निर्णय : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल 28 Sep. (आरएनएस) । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अप्रतिम और अद्वितीय गायिका, मध्यप्रदेश में जन्म लेने वाली परम आदरणीय और भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर के नाम पर अयोध्या धाम में एक सार्वजनिक चौराहे का नामकरण सराहनीय निर्णय है। मुख्यमंत्री चौहान ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनन्दन भी किया है।



मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि लता दीदी मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के नागरिकों के लिए सम्मानीय हैं। उन्होंने पूरे विश्व में अपने सुरीले सुरों को पहुँचाया। प्रधानमंत्री ने स्व. लता जी की पावन स्मृतियों को स्थाई बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आज लता जी की जयंती पर लिया गया यह निर्णय सामयिक और लता दीदी के प्रति आदर का भाव रखने वाले करोड़ों लोगों के लिए संतोष का विषय भी है। मुख्यमंत्री चौहान ने लता दीदी की जयंती पर उन्हें नमन भी किया है।

अन्य ख़बरें

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर ओम बिड़ला समेत केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

दिग्विजय दिवस : स्वामी विवेकानंद के शब्द आज भी दुनिया में गूंजते हैं, पीएम मोदी समेत मुख्यमंत्रियों ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading