September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

त्रैमासिक परीक्षा दिलाकर लौट रहे 3 छात्रों की मौत

-दुर्ग जिले में बड़ा हादसा
दुर्ग,29 सितंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के धमधा में आज एक बड़ा हादसा हो गया है। धमधा के सरकारी स्कूल में पढऩे वाले तीन विद्यार्थियों को बस ने रौंद दिया है। बताया जा रहा है कि तीन छात्र एक ही मोटर साईकिल में सवार थे जो कि परीक्षा दिलाकर धमधा से अपने गांव देवरी मोटर साईकिल से लौट रहे थे। इस हादसे में तीनों छात्रों की मौत हो गई है। ये तीनों छात्र ग्राम देवरी के थे। बताया जा रहा है कि बाईक और बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। वहीं इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस ने यात्री बस को जब्त कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना 29 दिसंबर की 16.45 बजे 17.00 बजे के मध्य बताई गई है। घटना स्थल धमधा से करीब 4 किलो मीटर बेमेतरा की ओर ग्राम नवागांव के पास आरोपी मुकेश साहू पिता कुंवर सिंह साहू उम्र 33 साल निवासी गया नगर दुर्ग – आरोपी वाहन- नवीन ट्रेवल्स की बस क्रमांक सीजी 07 ई 9909। घटना का संक्षिप्त विवरण उक्त मृतक ग्राम देवरी के निवासी है जो शा. उच्च माध्य. शाला (बालक) धमधा में अध्यन करते है जो आज त्रैमासिक परीक्षा देने मो0 सा0. क्रमांक सीजी 07 ए डब्लयु 8798 से अपने स्कूल आये थे जो परीक्षा दिला कर स्कूल धमधा से ग्राम देवरी अपने मो.सा. से जा रहे थे कि बेमेतरा धमधा मार्ग नवागांव के पास बेमेतरा की ओर से आ रही नवीन ट्रेवल्स की बस क्रमांक सीजी 07 ई 9909 के चालक द्वारा तेजी व लापरवाही पूर्वक बस चलाकर सामने से उक्त मो0सा0 मे सवार व्यक्यिों को ठोकर मार दिया। जिसमें तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे ईलाज हेतु 108 एम्बूलेंस से शासकीय अस्पताल धमधा ले जाया गया जहां डाक्टरो द्वारा दो छात्रों 1 कोमल साहू पिता टीकाराम साहू उम्र 17 साल सा. देवरी थाना धमधा, 2 चन्द्रशेखर साहू पिता नरसिंह साहू उम्र 17 साल सा. देवरी थाना धमधार को मृत घोषित किया गया एवं दीपक साहू पिता घनश्याम साहू उम्र 17 साल सा. देवरी थाना धमधा को उचित ईलाज हेतु जिला अस्पताल दुर्ग रिफर कर दिया गया। मृतको के शव को शासकीय अस्पताल धमधा के मरचुरी में रखा गया है। दुर्घटना कारित करने वाले बस एवं मो. सा. को थाना में सुरक्षित रखा गया है।
नाम मृतक
1 कोमल साहू, पिता टीकाराम साहू उम्र 17 साल सा. देवरी थाना धमधा
2 चन्द्रशेखर साहू, पिता नरसिंह साहू उम्र 17 साल सा. देवरी थाना धमधा
3 दीपक साहू, पिता घनश्याम साहू उम्र 17 साल सा. देवरी थाना धमधा

अन्य ख़बरें

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

‘यह वाकई एक शानदार उपलब्धि’, पीएम मोदी ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

Newsdesk

मणिपुर: संदिग्ध उग्रवादी हमलों में चार की मौत, दो महिलाएं भी शामिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading