31.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

हेमन्त सोरेन से भगवान बिरसा मुंडा स्मारक समिति के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

रांची ,30 सितंबर (आरएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज भगवान बिरसा मुंडा स्मारक समिति, चकला, ओरमांझी, रांची के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने आज मुख्यमंत्री से भगवान बिरसा जैविक उद्यान ,ओरमांझी में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने और उनकी जीवनी तथा वीरता-शौर्य गाथा को दर्शाने की व्यवस्था करने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा सप्रेम भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में समिति के मुख्य संरक्षक और जनजातीय परामर्शदात्री परिषद के सदस्य जमाल मुंडा, संरक्षक काशीनाथ पाहन, अध्यक्ष वीणा मुंडा, सचिव अशोक कुमार मुंडा, उप सचिव दीपक मुंडा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव और विष्णु मुंडा शामिल थे।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: आगर मालवा में श्रद्धालुओं से भरी कार बारिश से उफनते नाले में बही, 8 की मौत

Newsdesk

मथुरा: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक

Newsdesk

20 सितंबर का पंचांग: ‘बप्पा’ की विशेष पूजा और विसर्जन होगा, दोपहर 3:23 बजे तक रहेगा सौभाग्य योग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading