28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

श्रीनगर 02 Oct. (Rns): जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को हुए आतंकी हमले में एक स्थानीय पुलिसकर्मी की मौत हो गई और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने अपने ट्विटर पेज पर कहा, पुलवामा के पिंगलाना में सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग की।

इस आतंकी हमले में एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया, वहीं सीआरपीएफ का 1 जवान घायल हो गया। भारी संख्या में जवानों को भेजा गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू कर दिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विभिन्न कार्यक्रमों को बाधित करने की किसी भी आतंकवादी योजना को विफल करने के लिए सुरक्षा बलों ने घाटी में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शाह सोमवार को जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को ऐसे कर्म करने चाहिए जो हृदय में प्रेम, सौहार्द्र और सद्भाव को बढ़ाएं’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

आरएसएस के पांचवें सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

लोकतंत्र की शक्ति जनभागीदारी, समानता और स्वतंत्रता में निहितः अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading