37.2 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गुरुग्राम में 3 मंजिला इमारत गिरने से 2 मजदूरों मौत, 2 को बचाया

गुरुग्राम,03 अक्टूबर (आरएनएस)। शहर में एक पुरानी इमारत के एक हिस्से के ढहने के बाद उसके मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो मजदूरों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाल लिया गया। हादसा उस समय हुआ जब इमारत को गिराने का काम जारी था। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक दो मजदूरों को मलबे से निकाला भी गया है। हादसा सुबह करीब आठ बजे उद्योग विहार फेस-1 इलाके में हुआ, जब 12 मजदूर इमारत को गिराने के काम में जुटे थे। पुलिस के अनुसार, तीन मंजिला इमारत को गिराने का काम 26 सितंबर से जारी था और फैक्टरी की दो मंजिलें गिराई जा चुकी थीं। हादसा आखिरी बची मंजिल की छत ढहने से हुआ।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक सहारण ने कहा, ‘ दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बचाव अभियान जारी है और गाजियाबाद के एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) के दल को भी तैयार रहने को कहा गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस, नागरिक सुरक्षा व दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। मामले में प्रशासन ने एसडीएम को जांच के आदेश दिए हैं।

अन्य ख़बरें

लॉन्च के 5 महीने के भीतर आधार ऐप के डाउनलोड 3.1 करोड़ के पार, 40 लाख लोगों ने मोबाइल नंबर किया अपडेट

Newsdesk

मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़; 100 सील पैक स्मार्टफोन बरामद, तीन गिरफ्तार

Newsdesk

भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर: पीयूष गोयल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading