वडोदरा 04 Oct. (Rns): गुजरात के वडोदरा में ऑटो रिक्शा और ट्रेलर ट्रक की टक्कर से कुल 7 लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना वडोदरा में वायु सेना स्टेशन दार्जीपुरा के पास की है। ऑटो रिक्शा और ट्रक की टक्कर से 7 लोग बुरी तरह घायल भी हो गए हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
जिला कलेक्टर एपी गोर ने हादसे की जानकारी दी है। वहीं, पीएम मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की है। पीएमओ ने ट्वीट कर कहा, ‘वडोदरा जिले में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है और घायल को शीघ्र स्वस्थ लाभ हो हर मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।


