September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बेकाबू बस ने 6 राहगीरों को कुचला, 3 की मौत

दो बसों की आपसी होड़ में घटी घटना
कोलकाता ,06 अक्टूबर (आरएनएस)। विजयदशमी के दिन तब शोक की लहर फैल गई जब एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस व मृतकों के परिजनों के अनुसार घटना मध्य कोलकाता के सियालदह फ्लाई ओवर पर घटी। तेज रफ्तार में आ रही एक बेकाबू बस ने एक महिला समेत सात लोगों को रौंद दिया। उक्त घटना में सबसे पहले अदिति गुप्ता (18) व फिर अस्पताल में नंदिनी प्रसाद (18) व राहुल कुमार प्रसाद (30) की भी मौत हो गई। जबकि घटना में नीलेश गुप्ता, ऋषि गुप्ता, राहत गुप्ता भी गंभीर तौर पर घायल बताये जा रहें हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा बुधवार रात हुआ जब एक बस ने फ्लाई ओवर पर कुछ लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी के खिलाफ अनैच्छिक हत्या और अनैच्छिक हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।वाहन को कब्जे में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य ने सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 22 दिन पहले ही पोर्ट अंचल के साउथ पोर्ट थानांतर्गत कार्ल मार्क्स सारणी बाबूबाजार निवासी अदिति गुप्ता की बड़ी बहन नीलिमा के साथ ही राहुल कुमार प्रसाद का विवाह हुआ था और राहुल 22 दिन पहले ही अपने पहले बच्चे के पिता बने थे। राहुल बुधवार विजयदशमी को नीलम के परिवार के साथ देवी प्रतिमा दर्शन करने निकले थे। उनके साथ साली अदिति, साले नीलेश, अदिति के दो चचेरे भाई और राहुल के चचेरे भाई थे। रात में सियालदह फ्लाईओवर पर दो बसों की आपसी होड़ में उक्त घटना घटी। अदिति की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल और नंदिनी की बाद में एनआरएस अस्पताल में मौत हो गई।

अन्य ख़बरें

‘पीएम मोदी के लिए जन्मदिन का मतलब सेवा,’ मोदी स्टोरी ने बताया कैसे 17 सितंबर बना ‘सेवा दिवस’ का प्रतीक

Newsdesk

एक्जिम बैंक में बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर पद पर नौकरी का सुनहरा मौका, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

Newsdesk

अन्नपूर्णा योजना की नई किस्त जारी, पीएम मोदी बोले-इससे महिलाओं का बढ़ता है आत्मविश्वास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading