31.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

तमिलनाडु में फूड प्वाइजनिंग का कहर, तीन लड़कों की मौत; 11 अस्पताल में भर्ती

तिरुपुर ,06 अक्टूबर (आरएनएस)। तमिलनाडु के तिरुपुर में एक बाल गृह में गुरुवार को कथित तौर पर फूड प्वाइजनिंग के कारण तीन बच्चों की मौत हो गई और 11 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीती रात खाना खाने के बाद कुछ लड़कों को उल्टी और पेचिश होने लगी। अधिकारियों ने बताया कि लड़कों ने बुधवार रात को चावल के साथ ‘रस्समÓ और लड्डू खाए थे। इसके बाद उनमें से कई को उल्टियां और पेचिश होने लगी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने नाश्ता किया तो उनकी हालत बिगड़ गई और उनमें से कुछ बेहोश हो गए।
अधिकारियों के मुताबिक, सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें तिरुपुर और अविनाशी के सरकारी अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया। अस्पताल में तीन लड़कों की मौत हो गई जिनकी उम्र आठ से 13 वर्ष के बीच थी जबकि अन्य का इलाज किया जा रहा और तीन अन्य आईसीयू में भर्ती हैं।
तिरुपुर के जिला कलेक्टर एस विनीत ने कहा कि विषाक्त भोजन की शुरुआती रिपोर्ट के बाद नमूने इक_े कर लिए गए हैं और उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अगर जांच में ‘श्री विवेकानंद हॉम फॉर डेस्टिट्यूटÓ संस्थान दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और निराश्रित गृह के संचालकों से पूछताछ कर रही है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में फेरबदल

Newsdesk

अहमदाबाद : क्राइम ब्रांच ने 410 खोए मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए, कीमत 63 लाख रुपए से अधिक

Newsdesk

महाराष्ट्र सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में फेरबदल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading