24.7 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

नौकरी दिलाने के नाम पर सात जिलों के युवाओं से 30 करोड़ की ठगी, कमिश्नरी पर प्रदर्शन


मेरठ ,07 अक्टूबर (आरएनएस)। मेरठ में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के खिलाफ कार्रवाई को लेकर युवाओं ने कमिश्नरी पार्क में प्रदर्शन किया। युवाओं ने एडीजी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिसमें सात जनपदों के 300 युवाओं से करीब 30 करोड़ की ठगी करने का आरोप लगाया है।
किया गया जोरदार प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर के ब्लाक प्रमुख विनोद मलिक के नेतृत्व में युवा एडीजी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बाद में युवाओं ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रमुख विनोद मलिक ने बताया कि पश्चिमी यूपी में सक्रिय एक गैंग युवाओं को ठग रहा है। सहारनपुर, मुजफ़्फरनगर, शामली, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ में युवाओं से जल निगम में क्लर्क के नाम पर 10-10 लाख एवं सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 20-20 लाख की ठगी कर रहे हैं।
300 युवाओं को बनाया शिकार
आरोपितों के नाम भी पुलिस को दिए हैं। बताया कि उक्त गैंग से जुड़े लोग ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखी इनोवा कार में घूमते हैं। गैंग ने सात जनपदों से करीब 300 युवाओं से 30 करोड़ की ठगी की है। इसी गैंग अभ्यर्थियों को गांधी बाग लखनऊ में करीब एक माह का प्रशिक्षण भी कराया था। आरोपितों के खिलाफ बैंक खाते की डिटेल, कॉल लैटर, व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकार्डिंग आदि सबूत हैं। आरोपितों के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।

अन्य ख़बरें

ममता बनर्जी ने ईसीआई को लिखा पत्र, टीएमसी पर ऋतब्रत गुट के दावों की जांच जल्द पूरी करने की मांग

Newsdesk

बागेश्वर धाम में 365 बेटियों के विवाह का संकल्प, आठ महावीर शिलाओं का अनावरण

Newsdesk

‘वंदे मातरम’ बोलने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, सरकार की कथनी-करनी में अंतर : वारिस पठान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading