23 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

झांसी : सैन्य अभ्यास के दौरान दो सैनिक हुए शहीद, सेना ने जताया शोक

झांसी 08 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के बबीना कैंट स्थित फायरिंग रेंज में सैन्य अभ्यास के दौरान दो सैनिक एक हादसे में शहीद हो गये।

दोनों सैनिकों का शुक्रवार को यहां महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया। सेना ने इस हादसे शोक व्यक्त किया है।

सेना की ओर से आज जारी बयान में सैनिकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गयी है। बबीना स्थित फायरिंग रेंज में गुरूवार की रात, सैन्य अभ्यास के दौरान एक टैंक की बैरल फटने से दो सैनिक सूबेदार सुमेर सिंह वगेरिया पुत्र भगवानराम निवासी वगेरिया की धानी जिला झुंझुनू, राजस्थान और सुकांता मंडल पुत्र उत्तम मंडल निवासी गांव हंस पुकुरिया थाना पालासिपारा जिला नादिया पश्चिम बंगाल शहीद हो गयी। इस हादसे में चालक प्रदीप यादव पुत्र लालता प्रसाद यादव निवासी टेमा रहमत पोस्ट कुर्थिया थाना खलीलाबाद जिला संतकबीरनगर उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को इलाज के लिए बबीना सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक अब खतरे से बाहर है उसका इलाज चल रहा है।

अन्य ख़बरें

भाजपा नेताओं ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के गिनाए फायदे, विपक्ष को भी दिया जवाब

Newsdesk

पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने व्यापार असंतुलन, सप्लाई चेन और बाजार पहुंच पर की चर्चा

Newsdesk

हरियाली के रंग में रंगा  हाईकोर्ट बार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading