38.1 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

असम राइफल्स ने 9 करोड़ से ज्यादा के नशीले पदार्थों के साथ 3 को पकड़ा

नई दिल्ली ,09 अक्टूबर (आरएनएस)। असम राइफल्स ने मणिपुर में बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक करोड़ों की ब्राउन शुगर और प्रतिबंधित डब्ल्यूवाई टेबलेट के साथ 3 लोगों को पकडऩे में सफलता मिली है। असम राइफल्स की तरफ से ये जानकारी दी गई। असम राइफल्स की टुकडिय़ों ने मणिपुर के टेंग्नौपाल में एक विशेष अभियान के तहत 3 ड्रग तस्करों को पकड़ा है। इनके पास से और 4.127 किलोग्राम ब्राउन शुगर और 2.133 किलोग्राम प्रतिबंधित डब्ल्यूवाई टेबलेट बरामद की गई हैं। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 9.24 करोड़ रुपये आंकी गई है।
असम राइफल्स ने बताया कि शनिवार को दो दोपहिया वाहनों पर आए 3 तस्करों को एक विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स की टेंग्नौपाल बटालियन के सैनिकों ने दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक जब सैनिकों ने दोपहिया वाहनों पर आए तीन व्यक्तियों को रोका और छानबीन की तो उनके पास से 100 साबुन के डिब्बों में 4.127 किलोग्राम ब्राउन शुगर और दो पैकिट में 2.133 किलोग्राम प्रतिबंधित डब्ल्यूवाई टेबलेट मिली।
असम राइफल्स ने द्वारा इस पूरे ऑपरेशन को खुदेंगथाबी में एक अनानास के खेत के पास अंजाम दिया गया। फिलहाल पकड़े गए तीनों तस्करों को आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।

अन्य ख़बरें

महिला टी20 विश्व कप: इन कारणों की वजह से खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही भारतीय टीम

Newsdesk

पीएम मोदी को रिकॉर्ड कार्यकाल पर मिली बधाइयां, विदेशी मित्रों को धन्यावाद दिया

Newsdesk

असम सरकार की बड़ी पहल, चाय बागान छात्रों के लिए मुफ्त परिवहन सेवा शुरू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading