25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

आकाशीय बिजली गिरने से हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में 2 किसानों की मृत्यु

हरदोई ,09 अक्टूबर (आरएनएस)। जिले में बीते दो दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश के दौरान खेतों पर फसल की रखवाली कर रहे दो किसानों की आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर मौत हो गयी जबकि एक किसान झुलस गया जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
अलग अलग गांव में आकाशीय बिजली गिरने की घटना के दौरान दोनों मृतक अपने अपने खेतों में फसल बचाने के लिए मौजूद थे ,इसी दौरान बारिश होने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर दोनों की मौके पर मौत हो गयी। घटना के बाद दोनों के शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जबकि राजस्व अमला मृतकों के परिवार को सहायता राशि देने की कवायद में जुटा है
बारिश के दौरान पाली थाना क्षेत्र के रामापुर मिश्रा गांव के रहने वाला मुनिराज (23 ) अपने खेत में अपनी फसल बचा रहे थे।उनके साथ उनके गांव के छत्रपाल भी थे। दोनों अपने खेत में करेले और खीरे की लगी फसल की रखवाली में जुटे हुए थे। अचानक सुबह तेज़ बारिश होने लगी।बारिश के चलते दोनों एक साथ खेत में एक किनारे लगे पेड़ के नीचे खड़े हो गए। उसी दौरान आसमान से गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मुनिराज की मौत हो गई जबकि छत्रपाल घायल हो गए । जबकि दूसरी घटना भी इसा थाने के सराय राघवपुर गांव में हुई,जहां अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहे राजेंद्र (68) तेज़  बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे अचानक आकाशीय  बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना लेखपाल और पुलिस को दी गई। लेखपाल और राजस्व अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। राजस्व विभाग आकाशीय बिजली से मौत के दोनों मृतक के परिजनों को दैवीय आपदा के तहत सरकारी सहायता देने की कार्रवाई में जुटा है।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading